Sagar - A family coming by omni to attend the thirteenth class suddenly had to reach the hospital when a two wheeler came in front.

 

सागर जिले के केसली थाना इलाके में एक ओमनी वैन अचानक अनियंत्रित हो गई, और रोड किनारे जाकर पलट गई जिसकी वजह से ओमनी वैन में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई और वह सभी भी मदद के लिए पुकारने लगे, रास्ते से गुजर रहे राहगीर और वाहन चालक रुके उन्होंने सभी को वहां से उठाकर रोड पर ले और 108 को फोन लगाया एंबुलेंस की मदद से इन लोगों को केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया है 

 

मिली जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में हेमराज पटेल का परिवार ओमनी वैन में सवार होकर सागर आ रहा था इस परिवार को बाघराज वार्ड में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचना था लेकिन करीब 50 किलोमीटर पहले ही वह एक टू व्हीलर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गए, बताया जा रहा है कि अचानक से दो पहिया वाहन चला के ओमनी के सामने आ गया था टू व्हीलर से टक्कर ना हो पाए इसलिए उन्होंने उसे मोड़ने की कोशिश की इसी दौरान ज्यादा काटा होने की वजह से ओमनी सड़क से नीचे उतर गई इसमें करीब 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों में हरी बाई , गोपी बाई, मनीषा, दौलत, मीनाक्षी पटेल शामिल हैं घटना केसली के पास चोसट देवी धाम के पास की है


By - sagar tv news
16-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.