Learn Spanish language at Sagar University, get opportunity for research along with faculty and student exchange.
सागर यूनिवर्सिटी में अब सीखिए स्पेनिश लैंग्वेज, फैकल्टी और स्टूडेंट एक्सचेंज के साथ रिसर्च का भी मौका
अंग्रेजी के अलावा स्पेनिश एक ऐसी भाषा है। जो दुनिया की सर्वोच्च भाषाओं में शामिल है। अब आप एमपी की इकलौती सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आसानी से स्पेनिश भाषा सीख सकेंगे, इसके अलावा सागर यूनिवर्सिटी स्पेन की कुछ यूनिवर्सिटी के साथ फैकल्टी और स्टूडेंट एक्सचेंज के अलावा रिसर्च प्रोग्राम के लिए करार करने जा रही है। सागर विश्वविद्यालय और स्पेन के विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक और शोध समझौते की दिशा में कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के नेतृत्व में पहल की जा रही है।
डॉ सर गौर विश्वविद्यालय सागर अकादमिक साझेदारी और शोध की दिशा में नया कदम रखने जा रहा है। सागर यूनिवर्सिटी और स्पेन की यूनिवर्सिटी के बीच अकादमिक एवं शोध समझौते की दिशा में कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के नेतृत्व में पहल की जा रही है। दरअसल भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के गवर्निंग काउंसिल ने भारतीय एवं स्पेनिश यूनिवर्सिटी के बीच संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से स्पेन में 8 से 11 जुलाई 2024 तक आयोजित सेमिनार में भागीदारी की और स्पेन के बार्सिलोना, मैड्रिड एवं वल्लाडोलिड की पांच यूनिवर्सिटी का भ्रमण किया। वहां की यूनिवर्सिटी से अकादमिक एवं शोध साझेदारी, आपसी सहयोग, स्टूडेंट एंड फैकल्टी एक्सचेंज जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता का कहना है कि स्पेनिश लैंग्वेज दुनिया की सर्वोच्च भाषाओं में अपना स्थान बना चुकी है।
उन्होंने बताया कि स्पेन में पढ़ाई करने के लिए भाषा बड़ी बाधा है। क्योंकि वहां पर ज्यादातर यूनिवर्सिटी स्पेनिश लैंग्वेज में ही पढ़ाई कराती हैं। लेकिन कई ऐसी यूनिवर्सिटी भी हैं। जो स्पेनिश के साथ इंग्लिश में भी पढ़ाई करती हैं. हमारे यहां के बच्चे वहां पढ़ाई करना चाहते हैं। तो वह इंग्लिश में पढ़ाई कर सकते हैं और चाहे तो वहां जाकर स्पेनिश सीख सकते हैं और फिर स्पेनिश या इंग्लिश, जो उन्हें सरल लगे उसमें कोर्स कर सकते हैं।