Sagar-Sudha Sagar Maharajs video disturbed the sleep of Bhagyodaya trustees, see what Sagar TV news said
आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर महाराज का वर्षा योग चातुर्मास भाग्योदय तीर्थ सागर में होगा, लेकिन इससे निर्यापक मुनि सुधासागर का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसने भाग्योदय के ट्रस्टियो की नींद उदा दी है वीडियो में मुनिश्री कह रहे हैं कि भाग्योदय के ट्रस्टी और उनके चमचों व दलालों से कहता हूं कि भूमिगत रहना, जब तक मैं भाग्योदय में बैठा हूं, नहीं तो गड़बड़ हो जाएगी। क्योंकि एक मुहल्ले में एक ही रहेगा। यह वीडियो वर्णी जैन मोराजी में मुनिश्री के मंगलवार को प्रवचन के दौरान चौमासा की सहमति को लेकर भक्तों से सीधी और सामूहिक बातचीत के दौरान का बताया जा रहा है
वहीं चातुर्मास की घोषणा उन्होंने मोराजी में प्रवचन के उपरांत कही। चातुर्मास सागर में होगा लंबे समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे। मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि प्रवचन के दौरान सुबह सागर की घोषणा की थी और शाम को जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाग्योदय तीर्थ में चातुर्मास की घोषणा की।
संघ मे तीन क्षुल्लक महाराज भी हैं। 20 जुलाई को मुनि संघ का उपवास रहेगा और 21 जुलाई को कलश स्थापना समारोह होगा तथा दोपहर में गुरु पूर्णिमा उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरे भारत से श्रावक श्रेष्ठी और संघ से जुड़े श्रावक सागर आ रहे हैं। बड़े स्तर पर कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारिया भी जोरो पर चल रही है।