What happened to the youth at Sagar-Bilhara outpost? Police released the video and told... sagar tv news |
सागर की बिलहरा बस स्टैंड पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में डेड बॉडी मिली मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने के संगीन आरोप लगाए, इसके बाद पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी वही आरोप लगाने के बाद पुलिस ने पुलिस चौकी से मृतक रामेश्वर प्रजापति के अंदर जाने और बाहर आने के वीडियो जारी किए हैं और उनके परिजनों के द्वारा लगाए गए आरोपो को निराधार बताया है
पुलिस की तरफ से कहा गया है कि केसली निवासी राकेश साहू ने पुलिस चौकी में रामेश्वर प्रजापति निवासी काकागंज के खिलाफ 17 जुलाई को आवेदन दिया था जिसमें बताया गया था कि उसके चार पहिया वाहन में एक ट्रैक्टर चालक द्वारा टक्कर मार दी है जिस पर ट्रैक्टर चालक रामेश्वर प्रजापति भी लगभग 1.45 बजे चौकी आया जो शराब के नशे में था रामेश्वर का मेडिकल कराया गया जिसमे शराब पीने की पुष्टि हुई है उस कार्यवाही के उपरांत वह लगभग 6.15 बजे चौकी से उसके साथी जयराम पटेल के साथ चला गया उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट इत्यादि नही की गई है
दरअसल सागर शहर के काकागंज में रहने वाला 32 साल का रामेश्वर बुधवार को सागर से ईंट से भरा ट्रक्टर-ट्राली लेकर बिलहरा गया था। रास्ते में टवेरा कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। घटना में कार चालक ने बिलहरा चौकी में शिकायत की। जिस पर पुलिस ट्रैक्टर जब्त कर रामेश्वर को चौकी लेकर पहुंची। जहां पूछताछ की गई। साथ ही पुलिस ने रामेश्वर की एमएलसी कराई। बाद में कार चालक ने कोई भी केस करने से मना कर दिया और आपसी राजीनामा कर लिया।
राजीनामा होने के बाद पुलिस ने रामेश्वर को छोड़ दिया। चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों में शाम करीब 6 बजे के आसपास रामेश्वर एक अन्य युवक के साथ चौकी से बाहर जाते हुए नजर आ रहा है। लेकिन गुरुवार सुबह रामेश्वर की बॉडी मिली । इसके बाद इसको संदिग्ध माना जा रहा है घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले बिलहरा पहुंचे थे बाद में उसे सागर भेजा और पंचनामा कार्यवाही के बाद पैनल से पीएम कराया गया है