Sagar - Panchayat was held under the tree, suddenly there was a loud thundering sound and then. sagar tv news |
Sagar - पेड़ के नीचे लगी थी पंचायत, अचानक जोर से आई गड़गड़ाहट की आवाज़ और फिर
सागर जिले में पिछले दो दिनों से मानसून मेहरबान है जिसकी चलती शाम की समय शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिल रही है इसके साथ ही अलग-अलग जगह से आकाशीय बिजली गिरने की खबरें भी सामने आ रही है जिले के राहतगढ़ नगर से भी ऐसी ही खबर सामने आई जहां वार्ड नंबर 13 में एक पेड़ के नीचे पंचायत लगी हुई थी जिसमें मंदिर पर भंडारा करने के लिए चर्चा चल रही थी किस तरह से आयोजन को किया जाए,
लोहगड़िया समाज के लोग बरिया के पेड़ के नीचे बैठकर सामाजिक चर्चा कर रहे थे इसी दौरान काफी तेज पानी आया तो ये लोग अपने अपने घरों में चले गए, बारिया के नीचे दो लोग कज्जू और धक्कू वही बैठे बैठे मोबाइल चला रहे थे। तभी तेज आवाज के साथ पेड़ पर विजली गिरी और ये लोग बेहोश हो गए।
जिन्हें परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर आये जहा पर उनका इलाज किया गया फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है वहीं सागर टीवी न्यूज़ आपसे अपील करता है की बारिश के मौसम में अगर मौसम बिगड़ गया है और बारिश होने की संभावना है तो पेड़ों के नीचे भूल कर भी खड़े ना हो क्योंकि सबसे अधिक बिजली गिरने की संभावना ऐसे ही स्थान पर होती है