Sagar - The young man was showing off his authority with a country-made pistol, as soon as he saw the police he started running away, but could not escape Sagar TV
Sagar-देशी कट्टा लेकर रौब झाड़ रहा था युवक, पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन बच न सका
सागर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा समस्त थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र अंतर्गत अवैध हथियार पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया था । थाना गढ़ाकोटा में थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे के नेतृत्व में गढ़ाकोटा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई की है प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रहस मेला ग्राउंड में अवैध रूप से देशी पिस्टल रखे हुए एक युवक घूम रहा था तथा पिस्टल लहराकर लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त कर रहा था
गढ़ाकोटा पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया रहस मेला ग्राउंड में देसी पिस्तौल से दहशत फैलाने की जानकारी प्राप्त हुई थी जिस पर कार्यवाही कर आरोपी समीर उर्फ गुल्लन पिता सोहराब उर्फ नूर अली उम्र 27 साल महाराणा प्रताप वार्ड गढ़ाकोटा निवासी को गिरफ्तार किया है
तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है इस कार्यवाही में संजय मिश्रा प्रदीप शर्मा राहुल राय राजेंद्र सेन दिलीप दुबे जगदीश असाटी का विशेष योगदान रहा।