Bride bought for Rs 2 lakh, left within two days, had to compromise in police station. sagar tv news |
दो-दो लाख में खरीदी दुल्हन ,दो दिन में ही छोड़कर गईं ,थाने में करना पड़ा समझौता
रुपए लुट जाने और पत्नी छूट जाने के बाद भी कोई खुश हो सकता है क्या? जी हां! राजगढ़ जिले के सारंगपुर क्षेत्र के दो दूल्हे दो-दो लाख रुपए ठग लिए जाने के बाद भी शुक्रवार दोपहर जब थाने से निकले तो उनके चेहरे पर खुशी थी। दोनों ने दो-दो लाख रुपए देकर दो दुल्हनें खरीदीं, लेकिन ये शादी दो दिन भी नहीं टिक पाई। दुल्हनों ने उन्हें रेप के केस में फंसाने की धमकी दी तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। आखिरकार पुलिस चौकी में बैठकर समझौता हुआ कि दूल्हे रुपए भी छोड़ेंगे और दुल्हनों को भी। क्षेप अयोग्य मामला होने से छोड़ दिया गया।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना अंतर्गत सुल्तानिया गांव में अनूठा मामला सामने आया है। जहां बेटे की चाह में पत्नी की रजामंदी से एक 45 वर्षीय व्यक्ति 2 लाख में बिहार से दुल्हन खरीद लाया। एक दिन साथ रहने के बाद अपने सहयोगी के साथ भाग रही दुल्हन को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से पकड़ा तो महिला समुदाय विशेष की निकली, थाने में महिला ने अपहरण और 376 के केस में फंसाने की धमकी दी तो थाने में समझौता कर दुल्हन को रवाना कर दिया। घटना बुधवार-गुरुवार रात की है। ज़ब सुल्तानिया गांव से रात को 12 बजे मंगलवार को ही ब्याह कर लायी गयी दुल्हन एक युवक के साथ जाती दिखी तो ग्रामीणों ने रोक लिया और पुलिस को बुलाया।
पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो मामला चोकाने वाला सामने आया। सुल्तानिया निवासी प्रेमसिंहनागर पिता गंगाधर और एक अन्य नारानिया गांव निवासी युवक बिहार के रोहतास जिले से मंदिर में शादी कर 2-2 लाख रुपये में अपने लिए नयी नवेली दुल्हन ले आए। रोहतास जिले के एक मंदिर में शादी कर लायी गयी दुल्हन आधीरात में चुपचाप अपने सहयोगी सोनू नामक युवक के साथ जाती दिखी तो ग्रामीणों की सूचना के बाद उन्हें थाने लाया गया। जहां महिला ने अपना नाम सबीना खातून पिता मोहम्मद फकीर निवासी देहरी थाना भोनसोन जिला रोहतास बिहार बताया और युवक पर अपहरण के आरोप लगाए।
पहले से शादीशुदा प्रेमसिंह ने मंदिर में शादी के फोटो वीडियो दिखाते हुए खुद को निर्दोष साबित किया। घटना के बाद शादी करवाने वाले बिचोलिए को भी बुलाया गया। इसी दौरान नारानिया गांव से दूसरी महिला को भी बुलाया गया, जिसका नाम नुसरा बी निकला। महिलाओं ने दोनों युवकों को बिहार जाकर फंसाने की धमकी दी। अन्तत: दिए गए दो -दो लाख रुपए छोड़ने और उसी समय शादी खत्म करने की शर्त पर समझौता कर महिला को उसके सहयोगी सोनू और उसके साथ आयी एक अन्य महिला को सुपुर्द किया गया। मामले में उदनखेड़ी चौकी प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया की दुल्हन खरीद कर लाने का मामला सामने आया था पर दोनों पक्ष ने आपसी रजामंदी से समझौता कर लिया और किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की इसलिए पुलिस हस्तक्षेप अयोग्य मामला होने से छोड़ दिया गया।
वहीं पीड़ित प्रेमसिंह और मुकेश ने बताया की जान बची लाखों पाए, मंदिर में शादी करके लाए थे, लड़कियां अन्य समुदाय की निकली। उलटे आरोप लगा रही थी इसलिए समझौता कर लिया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में होने के बाद भी कार्यवाही न कर इतिश्री कर दी गई जबकि घटना के बाद भी पूरा समझौता पुलिस चौकी में होना बताया जा रहा है इस तरह के ओर भी मामला जिले में हुए जिनमें पुलिस द्वारा करवाई भी गई मगर उड़नखेड़ी पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही नहीं की समझ से