Minister Lakhan Patel said negligence is clearly visible in the video, will complain to the authorities. sagar tv news |

 

एमपी के दमोह में रेल विभाग के द्वारा तीसरी लाइन को लेकर किए जा रहे कार्य और रेलवे स्टेशन के रेनोवेशन काम में गड़बड़ी के आरोप लग रहे इस मामले में मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने भी इन निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की बात को स्वीकार किया है। साथ में यह भी कहा है कि वह संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे ताकि कार्रवाई हो सके।

 

तीसरी लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार के द्वारा कई तरह की लापरवाही की जा रही है। सांप सीढ़ी की तरह बिठाई गई इन रेल पटरी के दृश्य को देखकर आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां ठेकेदार के द्वारा कितनी लापरवाही तरीके से काम किया जा रहा है।

 

हैरानी की बात यह है कि रेल विभाग के उन जवाबदारों को भी यह गड़बड़ियां नहीं दिख रही है यहां पर जो भी स्ट्रक्चर तैयार किए गए हैं उनमें दरारें आ गई है, वह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नालियों में सीधे कंक्रीट भरी जा रही है, लोहे का उपयोग ही नहीं किया जा रहा एल। जब यहां मौजूद ठेकेदार या उनके कर्मचारियों से बात करने का प्रयास किया जाता है तो वह कुछ भी कहने से इनकार कर देते हैं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहते नहीं है।

 

रेलवे के निर्माण कार्यों से जुड़ा एक वीडियो जब प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल तक पहुंचा, तो उन्होंने वीडियो देखकर खुद हैरानी जताई। मंत्री पटेल ने कहा की वीडियो में साफ दिख रहा है की गड़बड़ी हुई है। मैं इसकी शिकायत डीआरएम या उससे वरिष्ठ अधिकारियों को करूंगा, ताकि उचित कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की गई है ठेकेदार से निर्माण कार्य को दोबारा कराया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
22-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.