Sagar - River in spate due to record breaking rain in Bina, Bhopal road closed for last 8 hours
सागर में जुलाई महीने की तीसरे सप्ताह में पहली बार सीजन की सबसे अधिक बारिश हुई है यही वजह है कि शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह एक साथ बारिश देखी गई है जिले में सबसे अधिक 6 इंच बारिश बीना में रिकॉर्ड की गई, तो खुरई में भी 5 इंच बारिश हुई है, बीना में हुई बारिश का असर खुरई में ज्यादा दिखाई दिया है, क्योंकि सागर और विदिशा जिले की बॉर्डर से गुजरने वाली बीना नदी भी उफान पर आ गई है, इसमें खुरई पठारी रोड रात भर से बंद है, पुल के ऊपर से करीब 2 फीट तक पानी बह रहा है, यह भोपाल जाने वाला भी रास्ता है, पुल के ऊपर पानी आने की वजह से यातायात रोक दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो जाए, अब या तो लोग वापस लौट रहे हैं या पानी कम होने का इंतजार करने के लिए खड़े हुए हैं, हालांकि बीना मैं भी इक्का दुक्का जगहों पर छोटे-छोटे नाले और पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव है
जिले की सबसे अधिक बारिश बीना में होने के बाद भी वहां अभी हालत सामान्य है क्योंकि यह इस तरह की पहली बारिश हैं, जिसने पूरे जिले को भिगोया है, लेकिन मंगलवार को इस तरह की बारिश हुई फिर परिस्थितियों बिगड़ना लगेगी क्योंकि यहां कुछ निचले इलाके है तो कुछ नदी के किनारे गांव बसे हैं जहां पर रेस्क्यू करने जैसे हालात बन जाते हैं
मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटे भी अच्छी बारिश के हिसाब से अच्छे ही बताए गए हैं जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है, बिजली गिरने की संभावना जताई है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है बारिश होने पर लोग संभव हो सके तो घर से बाहर ही ना निकले