The condition of the district hospital is bad in Sagar-rain, Smart City had got the work done with Rs 8 crores. sagar tv news |

 

सागर में बारिश होने का सिलसिला पिछले दो दिन से जारी है कभी माध्यम कभी फुहार है तो कभी झमाझम बारिश देखने को मिल रही है बारिश होने की वजह से मौसम में ठंडक खुल गई लेकिन सागर शहर में स्मार्ट सिटी के द्वारा किए गए कार्यों की पोल भी खोल दी है इंजीनियरों के द्वारा दिखाई गई इंजीनियरिंग के नमूने भी सामने आए हैं कहीं सड़क पर तो कहीं कॉलोनी में जल भराव की स्थिति बन रही

 

वहीं जिला अस्पताल भी इससे अछूता नहीं रहा, यहां पर स्मार्ट सिटी के द्वारा करीब 7.50 करोड़ की लागत से रिनोवेशन का कार्य कराया गया था यानी कि जिला अस्पताल का कायाकल्प हुआ था और एक बार की ही बारिश ने स्मार्ट सिटी के द्वारा किए गए कार्य की परत खोल दी है आप देख सकते हैं कि किस तरह से गैलरी में पानी भरा है और सफाई कर्मी इसे निकालने का प्रयास कर रहे हैं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

 

जिला अस्पताल के बरामदे में पानी भरने की वजह से मरीज को आने-जाने में परेशानी हुई तो वही उनके साथ आए परिजनों के लिए भी ओपीडी काउंटर में जाने दवाई लेने जाने या अन्य चीज के लिए अंदर बाहर होने पर जूते चप्पल हाथ में लेकर निकलना पड़ा एक तरफ जहां पानी की वजह से फिसलने का डर था तो दूसरी तरफ सवाल यह है कि जब इंजीनियरिंयो के द्वारा कार्य किया जाता है तब अधिकारियों और जैन प्रतिनिधियों के द्वारा हर दूसरे दिन निरीक्षण किया जाता है तो फिर आखिर यह खामियां क्यों रह जाती हैं यह कमियां कहां रह जाती हैं यह सवाल हर किसी के जहन में उठ रहा है

 

कुछ इसी तरह का हाल इंदिरा ने चिकित्सालय में भी देखने को मिला हालांकि यह पुरानी बिल्डिंग है लेकिन यहां जो मरीज भर्ती थे उन्हें परेशानी हुई क्योंकि छत से पानी टपक रहा है उन्हें छज्जा का प्लास्टर गिरने का भी डर सता रहा


By - sagar tv news
24-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.