Village filled with water due to Sagar-Dhasan river overflowing, SDRF saved many people. sagar tv news |
सागर जिले में पिछले दो दिनों में 10 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है यही वजह है कि आधा दर्जन नदी और उन पर बने पुल ऊफान पर आ गए हैं इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है, नदी किनारे बने गांव में बारिश मुसीबत बन गई है ऐसा ही मामला नरयावली विधानसभा के मेहर गांव से सामने आया है धशान नदी के किनारे बसे गांव में पानी मकानों तक पहुंच गया था,
जिससे मकान आधे आधे डूब गए जिससे दोनों मकानों मैं निवासरत परिवार छत पर पहुंच कर मदद की गुहार लगाने लगे। सूचना मिलने पर बांदरी थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची जिन्होंने क् सूचना सागर SDERF टीम को दी,सागर से पहुंची
एसडीईआरएफ टीम ने आज सुबह वोट से दोनों परिवार के लोगों का सकुशल रेस्क्यू किया है एसडीईआरएफ टीम ने बताया कि दोनों मकानों से 8 ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पहुंचाया है, साथ ही मवेशियों का भी रेस्क्यू किया है