Famous waterfall started in Sagar-Rahatgarh, becomes center of attraction for tourists. sagar tv news |
Sagar-राहतगढ़ में प्रसिद्ध वाटरफॉल शुरू, सैलानियों का बना आकर्षण का केंद्र
सागर जिले में मूसलाधार बारिश से सभी नदी नाले उफान पर रहे। वहीं सागर जिले से 40 किलोमीटर दूर राहतगढ़ में प्रसिद्ध वाटरफॉल भी अपने शबाब देखने मिला। दरहसल वॉटरफॉल अपनी अनोखी छटा और जलप्रपात के लिए प्रसिद्ध है। प्रकृति की गोद में बने इसकी छटा को निहारने के लिए जिले के अलावा प्रदेश से सैलानी आते है तेज बारिश के बाद भी सैलानियों का यहां अच्छा खासा जमावड़ा देखने को मिला।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से वाटरफॉल में करोड़ों के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे अब इस जगह को निहारने में और ही आनंद आता है। कहीं व्यू पॉइंट कहीं सेल्फी प्वाइंट के अलावा कैंटीन के साथ-साथ मुख्य द्वार पर भी सुंदर डिजाइन बनाई गई है। जिससे अब सैलानियों को आकर्षित और आनंद की अनुभूति हो रही है।