The train had to be shown the way, pictures surfaced from Katni, Madhya Pradesh. sagar tv news |
ट्रेन को दिखाना पड़ा रास्ता ,तस्वीरें मध्य प्रदेश के कटनी से आई सामने
एमपी के कटनी जिले में रुक रुक कर तीन चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। तो कटनी जबलपुर रेलखंड पर स्लीमनाबाद और डुंडी स्टेशन के बीच रेल ट्रैक में बारिश के चलते जल भराव होने से पटरिया पानी में डूब गई । जिससे रेल यातायात प्रभावित हो रहा है । रेल प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए प्वाइंस मेन और रेल कर्मियों को मौके पर तैनात किया है । प्वाइंस मेन पानी से भरे रेल ट्रैक के बीच चलकर ट्रेन को रास्ता दिखाते नजर आ रहे हैं। बेहद सवधानीपूर्वक ट्रेनों संचालन किया जा रहा है ।
स्लीमनाबाद और बंदी स्टेशन के बीच ट्रैक पर जल भराव का वीडियो सामने आया है। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि प्वाइंस मेन ट्रेन को रास्ता दिखा रहे हैं। वहीं जिले के कई गांव का संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से कट गया है । नदी और नालों पर बने पुल पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। ढीमरखेड़ा बहोरीबंद और स्लीमनाबाद क्षेत्र में भी बारिश का कहर ज्यादा दिखाई दे रहा है । घुंघरी गांव,पोड़ी खुर्द और थिर्री गांव में एन डी आर एफ की टीम बाढ़ के बीच घरों में फंसे लोगों के रेस्क्यू में लगी हुई हैं।
पोड़ी खुर्द में चारो तरफ पानी से घिरे घर में छोटे छोटे बच्चों, बुजुर्गों सहित छह लोगों रेस्क्यू किया गया। कटनी जिला के ढीमरखेड़ा का नजारा चारों तरफ पानी ही पानी तेज बारिश के बाद आया नजर सामने।