Sagar - A major incident happened with a young man who had gone to celebrate his birthday at the overflowing Rajghat, police on the spot.

 

सागर में पिछले कुछ दिन में अच्छी बारिश होने की वजह से राजघाट पानी से लबालब भर गया है, इसके बाद शहर वासियों का राजघाट जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है ऐसे ही एक युवक अपना 18 जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ राजघाट गया था लेकिन जन्मदिन का जश्न पानी में डूबने की वजह से मातम में बदल गया युवक के साथ अचानक बड़ी अनहोनी हो गई 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार कैन्ट थाना क्षेत्र के मालरोड कलेक्टर बंगले के सामने रहने वाला 18 साल का विवेक यादव कक्षा 12वीं का छात्र था। शुक्रवार को विवेक का जन्म दिन था। दोपहर के समय वह अपने सात आठ दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने

के लिए राजघाट घूमने गया था। जहां उन्होंने पार्टी की। कुछ देर बाद कुछ दोस्त वहां से चले गए। विवेक और उसके तीन चार दोस्त राजघाट पर ही रुके रहे। शाम करीब चार बजे विवेक राजघाट के गेट के सामने नदी पर बने कुंड में नहाने लगा। जहां वह अचानक डूब गया। उसी समय बारिश होने लगी। जिसके कारण आसपास कोई नहीं था। दोस्तों ने विवेक की जानकारी बांध की मेढ़ पर मौजूद लोगों को जाकर दी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गोपालगंज से थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल राजघाट पहुंचा। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच गई।  एसडीआरएफके जवानों को नदी में युवक खोजने में करीब दो घंटे का समय लग गया। शाम करीब सवा छह बजे टीम ने पानी के अंदर चट्टान में फंसे विवेक को खोजकर बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक विवेक की जान जा चुकी थी।


By - sagar tv news
27-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.