Sagar: Auto drivers rallied against the bus owner, case registered in the police station. sagar tv news |
Sagar-बस मालिक के खिलाफ लामबंद हुए ऑटो चालाक, थाने में कराया मामला दर्ज
सागर के खुरई देहात थाना क्षेत्र में ऑटो और कार की टक्कर हो गई, जिसके बाद कार सवार बस मालिक ने ऑटो ड्राइवर से मारपीट कर दी। घटना के बाद ऑटो संघ एकत्रित होकर थाने पहुंचा। पुलिस ने बीती रात बस मालिक दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र रैकवार निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड ने बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। वह स्कूल के बच्चों को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी छोड़ने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसकी ऑटो और बस मालिक की कार में टक्कर हो गई। बस मालिक सुमित समैया और दीपक समैया ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया।
जब गाली गलौज करने से मना किया तो दोनों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इसी के साथ बस मालिक ने धमकी भी दी कि अब आगे कभी हमारी गाड़ी के आगे आया तो बस चढ़ा कर जान से खत्म कर देंगे। घटना की पूरी जानकारी ऑटो संघ को दी। इसके बाद पूरा ऑटो संघ देहात थाने पहुंचा। जहां बीती रात ऑटो ड्राइवर की रिपोर्ट पर बस मालिक सुमित समैया और दीपक समैया के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।