Sagar | Big cracks started appearing in new roads, drivers are getting worried. sagar tv news |

 

Sagar | नई सड़कों में आने लगी बड़ी बड़ी दरारें, वाहन चालक हो रहे परेशान

 

 

 


सागर जिले के खुरई ब्लॉक की तीन सीसी सड़कों के बीच में ऐसे कई स्थान हैं जहां पर सड़क के बीच जोड़ में दो से चार इंच तक के गैप आ गए हैं। ये खिमलासा-कंजिया, खुरई-रजवांस और भरछा तिराहा से पीर घाट सड़क सड़क है जहां बीच में बड़ी बड़ी दरारें आ गई, जिसमें मोटर साईकिल का पहिया फंस जाए। इन गैपौं में आए दिन बाइक के पहिए फंसने से बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं कई जगहों पर सड़क भी फट गई है।

 

 

 

 

एमपीआरडीसी (मप्र रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने 78 लाख की लागत से बीना के कंजिया से खिमलासा तक की सीसी सड़क का कार्य एक कंपनी को दिया था, जिससे पेटी ठेका से काम परिवर्तन कंपनी ने लिया था, लेकिन कंपनी ने इस कार्य को ठीक ढंग से नहीं किया और अब खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। खिमलासा से कुछ ही दूरी पर सड़क के बीच जगह-जगह कई इंच गहरी व चौड़ी दरारें हो गई हैं जिसमें बाइक का पहिया फंस जाता है, ओवरटेक करने या रात के समय यहां से सफर करने पर लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

 

 

 

 

 

खिमलासा से कंजिया होते हुए यह सड़क उत्तरप्रदेश को जोड़ती है। यहां से रोजाना करीब 4 हजार से ज्यादा वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इसमें भारी वाहनों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। इसी के साथ यहां से बड़ी संख्या में बाइक सवार भी निकलते हैं। यह सड़क अशोकनगर जिले को भी जोड़ती है। जब इस सड़क पर भारी वाहन को बाइक सवार ओवरटेक करते है या रात के समय सामने के वाहनों की लाईट की चकाचौंध की वजह से बाइक सवार के पहिए इन दरारों में फंस जाते है और वह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।करोड़ों रुपए की लागत से विकास के काम तो होते हैं, लेकिन विभागीय अफसरों की अनदेखी के चलते निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर नहीं रखी जाती।


By - sagaetvnews
27-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.