Sagar- Women looted the market openly, people kept watching, know what is the matter. sagar tv news |
शनिवार की दोपहर सागर के भीतर बाजार में अचानक महिलाओं का झुण्ड पहुंच गया कर वे दुकान पर जा जाकर सामान उठाने लगी, बाजार लूटने लगी यह देख ग्राहक तो जैसे सन्न रह गए, लेकिन जब पता चल की यह पूजा के लिए रस्म अदायगी हो रही है तो वे भी इसे देखने लगे और इसके बारे में पूछने लगे
दरअसल सागर शहर के भीतर बाजार मे हर 2 साल के बाद तिसाला बड़ी पूजा की जाती है, इस वर्ष भी तिसाला बड़ी पूजा रथ यात्रा 29 जुलाई को भीतर बाजार से निकाली जाएगी। इसके पहले शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और इसकी तयारी जोरो से चल रही है, वही इस पूजा की 10 दिन पहले से ही तैयारी शुरू की जाती हैं और अलग अलग तरह की रस्म अदा की जाती हैं। वही रथ यात्रा के दो दिन पहले आज शुक्रवार को बाजार लूटने की रस्म महिलाओं द्वारा निभाई गई।
ऐसी मान्यता है कि 184 साल पहले यह पूजा शुरू की गई थी जब शहर मे भयंकर बीमारी फैली थी तब माता शीतला ने अपने एक भक्त को सपने में यह पूजा कर बीमारी दूर करने की बात कही थी तब से यह पूजा की जाती आ रही है पूजा के तहत पूरे महिलाओं द्वारा मध्य पहले धार यानी जल छोड़कर सागर शहर की रक्षा के लिए नाके भी बांधे जाते हैं। 10 दिन तक चलने वाली इस पूजा में विभिन्न रस्मे में निभाई जाती हैं