Sagar - Demand to run bulldozer on the house of accused in triple murder case, Kushwaha community met SP
सागर के सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस में महिला के परिजनों ने प्रभारी एसपी से मुलाकात की है, उनके साथ में कुशवाहा समाज के लोग भी मौजूद थे जिन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मानती है महिला के परिजनों का कहना है कि उसका पति और देवर जुआ खेलते थे बात-बात पर लड़ाई झगड़ा होता रहता था 2 दिन पहले सास से भी अनबन हुई थी उसके बाद वह अकेली अपना इलाज कराने भोपाल गई थी उसके पति अस्पताल में थे और देवर ने आकर इस घटना को अंजाम दे दिया उन्होंने इसमें देवर के साथ पति और सासू मां को भी आरोपी बनाने की मांग की है,
बता दे कि शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने एक तीन मंजिला भवन में दो बेटियों सहित मां का मर्डर होने का मामला सामने आया है, प्रथम दृष्टया पुलिस ने संदेह के तौर पर महिला के देवर को हिरासत में लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना में वंदना पटेल अवंतिका पटेल अनविका पटेल का बेरहमी से मर्डर किया गया है सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे
प्रभारी एसपी संजीव उइके ने ने कहा कि इस मामले में जितना जो कुछ हो सकता है हम लोग सब कुछ कर रहे हैं क्योंकि पुलिस के साथ-साथ हम लोग इंसान भी है हम लोगों के लिए भी यह बहुत बड़ी घटना है और इसमें हम लोग लगे हुए हैं इसमें अगर कोई ऐसा नाम आ गया जो दोषी नहीं है तो फिर केस कमजोर हो जाएगा क्योंकि उसे कोर्ट में सबूत भी देना पड़ता है इसलिए पुलिस जो जांच कर रही है उसे चलने दीजिए,