Mohan governments purchase of moong became a joke, farmers stood in line with tractors in large numbers sagar tv news
इन दिनों मध्य प्रदेश सरकार की मूंग खरीदी किसानों के लिए सिर दर्द बनी हुई है । सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराए गए, उसके बाद मूंग खरीदी प्रारंभ हुई लेकिन समय अवधि कम होने के कारण किसानों की मूंग बिक्री नहीं हो सकी साथ ही वारदाने की कमी और वारिस की वजह से किसान काफी दिनों तक, दिन और रात ट्रैक्टर लेकर लाइन में लग रहा,
कुछ किसानों की मूंग की खरीद हो गई लेकिन कुछ किसान जो अपनी स्लाट बुक कर लाइन में लगे थे उनकी तारीख निकल जाने के कारण उनके सामने मूंग की बिक्री पर संकट आ गया । गाडरवारा के आशीष वेयरहाउस में करीब 200 किसानों ने अधिकारियों से लेकर नेताओ के हाथ पैर जोड़े की हमारी इसमें गलती नहीं है हमारी मूंग खरीदी जाए, गाडरवारा की पूर्व विधायक सुनीता पटेल और अन्य कांग्रेस नेता भी किसानों के साथ आए ।
बताया जा रहा है की युक्त किसानों की मूंग की खरीदी के लिए दो दिन का समय सरकार द्वारा दे दिया है लेकिन अभी भी काफी किसानों की मूंग नही बिक पा रही है क्योंकि अब स्लॉट बुक नही हो रहे है । किसानों की समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट में ज्ञापन दिया और किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए मूंग खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की है ।