Car-bus came face to face, untoward incident happened with 4 youths. sagar tv news |
एमपी के कटनी जिले में बस और एक कार में भीषण भिड़ंत हो गई, जिससे चार लोगो का दुखद निधन हो गया है हादसा कटनी में जुहली ग्राम के समीप सुरकी टैंक मोड़ पर घटित हुआ है । हादसे में जान गंवाने वाले सभी चारों युवक कटनी जिले के रहने वाले हैं । हादसे पर स्थानीय सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही डी शर्मा ने ट्वीट कर उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
कटनी के एनकेजे थाना अन्तर्गत जुहली मोड़ के पास सुरखी टैंक मोड़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला । जहां तेज रफ्तार एक बस और कार में सीधी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए । वही बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा जिस जगह हुआ इसे ब्लेक स्पॉट के रूप में जाना जाता है।
घटना में स्विफ्ट कार में सवार 4 युवकों की मौत हो गई। दो युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो युवक की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय सांसेउखड़ गई । जुहली निवासी दुबे परिवार के लिए यह हादसा कहर बनकर आया है ।
हादसे में दो युवक दुबे परिवार के है , बीते दिनों इसी परिवार के दो सदस्यों को मौत कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से हो गई थी। सड़क हादसे में जुहली निवासी प्रियांशु दुबे, रोहन दुबे ,अतुल मिश्रा और राज निषाद की मौत होना बताया जा रहा है ।