Sagar-Human is more poisonous than cobra, snake that bit snake catcher during rescue dies sagar tv news
कहते हैं बुंदेलखंड क्षेत्र में पाया जाने वाल ब्लैक कोबरा सांप दुनिया का सबसे जहरीला सांप है। यदि कोबरा किसी को डस ले तो जहर इतनी तेजी से शरीर में फैलता है कि व्यक्ति किसी से पानी मांगने की भी स्थिति में नहीं रहता। बुंदेलखंड में यह कहावत भी प्रचलित है कि करिया को काटो पानी वी नईं मांगत। यानी उसकी कुछ ही समय में मौत होना तय माना जाता है, लेकिन पहली बार एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक को डसने के बाद कोबरा सांप की मौत हो गई और युवक इलाज के बाद भी स्वस्थ है। इसके बाद कहा जा रहा है कि यह व्यक्ति कोबरा सांप के जहर से भी जहरीला है।
हम बात कर रहे हैं, नरयावली में सामने आए मामले की। जहां जहां रेस्क्यू के दौरान कोबरा सांप ने उसे पकडऩे वाले 22 वर्षीय स्नेक कैचर को डस लिया। स्नेक कैचर ने इसके बाद भी हार नहीं मानी और कोबरा को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। कोबरा का जहर शरीर में फैलने से उसे बेहोशी छाई तो परिजनों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।
इसके बाद युवक तो स्वस्थ हो गया, लेकिन उसे डसने वाले कोबरा सांप की मौत हो गई। घटना 14 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका पता नरयावली थाने में शुक्रवार को अस्पताल से पहुंचे मेमो के बाद सामने आई। घटना के संबंध में पुलिस ने भी स्नेक कैचर के बयान लिए हैं।
जानकारी के अनुसार सागर-खुरई मार्ग पर नरयावली में मुख्य मार्ग स्थित बेरियर के पास 18 जुलाई को कोबरा सांप देख लोगों ने स्नेक कैचर चंद्रकुमार अहिरवार को बुलाया। चंद्रकुमार मौके पर पहुंचा और उसने सांप को पकड़ लिया, लेकिन रेस्क्यु के दौरान कोबरा ने फन मारे, जिससे उसके दोनों हाथों के अंगूठों में दांत लगे। सांप के डसने के बाद परिजनों ने चंद्रकुमार को इलाज के लिए भाग्योदय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्वस्थ्य होने के बाद चंद्रकुमार की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।