Listen to what Gopal Bhargava said when he got emotional on Sagar-Shahpur incident. sagar tv news |
सागर जिले की रहली विधानसभा में एक बेहद हृदय विदारक घटना घटित हुई है जहां मिट्टी के शिवलिंग बनाने गए 9 बच्चे अब कभी घर नहीं लौट पाएंगे, यहां पर जर्जर भवन की दीवार गिरने से इन सभी की जान चली गई सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव घटनास्थल शाहपुर पहुंचे थे, वहां उन्होंने रेस्क्यू कार्य और राहत कार्य तेज करवाया
सभी बच्चों को मलवे से निकलवाने के बाद उन्हें लेकर अस्पताल भिजवाए और वह भी साथ में गए लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका, गोपाल भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में पहली बार इस तरह की इतनी दुखद दुर्घटना हुई है जैसे ही जानकारी मिली तो मैं मौके पर पहुंच गया था वहां पर भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था आज शिवलिंग निर्माण के लिए यह बच्चें गई थी
जो बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं उनमें कई अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी बात हुई है कलेक्टर से भी लगातार चर्चा की जा रही है