Jaisinagar Masurhai road closed for 6 hours due to overflowing of Sagar drain, 4 inches of rain overnight
सागर जिले की जैसीनगर तहसील क्षेत्र में बीती रात से ही तेज बारिश का दौर जारी है। रात भर में करीब 4 इंच बारिश रिकार्ड की गई है जिसकी वजह से आसपास के नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं तेज बारिश के दौरान जैसीनगर से मसुहाई मार्ग बीती रात 3:00 से बंद है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि तोड़ा गांव के पास पडने वाले नाले का पानी लगभग 7 फीट ऊपर तक जा रहा है जिससे कई गांव का संपर्क जैसीनगर मुख्यालय से कट गया है।
तोड़ा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि तोड़ा गांव से मसुरहाई जाने तरफ भी नाला पड़ता है और जैसीनगर तरफ जाने में भी नाला पड़ता है बीती रात से हो रही बारिश यह दोनों नाले पुल से कई फीट ऊपर बह रहे हैं हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है। अगर गांव में कोई बीमार हो जाए तो ना तो मसुरहाई तरफ ज सकते हो ना ही जैसीनगर तरफ तोड़ा गांव के लोग बीच में फंसकर रह जाते हैं।
वही मौसम विभाग के द्वारा अगले 24 घंटे के लिए सागर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है बीती 24 घंटे में सागर जिले में 4 इंच से अधिक औसत बारिश रिकार्ड की गई है