Sagar- Shocking truth came out in a big incident, DJs loud voice took the lives of 9 innocent people!
Sagar- बडी घटना में सामने आया चौंकाने वाला सच, DJ की तेज आवाज ने ले ली 9 मासूमों की जान !
सागर के शाहपुर कस्बे में वो खुशनुमा सुबह थी मध्यम फुहारों के बीच नन्हें नन्हें हाथ मिट्टी के शिवलिंग गढ़ रहे थे, होठों पर था महादेव का नाम.. बीच-बीच में कोई किसी को छेड़ता तो मासूमों की निश्चल हंसी से पूरा मंदिर परिसर खिलखिला उठता, बड़े कुछ दूरी पर खड़े होकर बाल लीलाओं को देखकर मुस्कुरा रहे थे, यह बालक किसी मन्नत, किसी आकांक्षा, या लालसा से नहीं बल्कि अपनी खुशी से देवाधी देव के पार्थिव शिवलिंग बना रहे थे लेकिन किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि इस मनोहारी दृश्य पर कॉल की क्रूर दृष्टि पड़ चुकी है नियति ने मासूमों को ले जानें सालों पुरानी दीवार की आड़ ली,
5 दशकों से हर मौसम को सह रही, कच्ची दीवार सप्ताह भर से जारी मध्यम तेज वर्षा से धीरे-धीरे दरक रही थी बची खुची कसर बीती रात हुई भारी बारिश ने पूरी कर दी, भारी भरकम दीवार ऐसी गिरी की बच्चों को भी संभालने का मौका नहीं मिला, कुछ ही क्षणों में खुशियां चीत्कार में बदल गई, ग्रामीणों ने हाथों से मलवा उठाने शुरू किया कुछ ही देर में एक-एक करके जैसे-जैसे मासूमो के कुचले शरीर बाहर आना शुरू हुई, तो बचाव में लगे बड़े-बड़े दिलवाले भी कांप गए, शाहपुर में दीवार गिरने की वजह से नौ बच्चों की मौत के बाद पूरे नगर में मातम छा गया, सुबह से ही बच्चों का हाल जानने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही, शाहपुर बाजार बंद रहे घरों में चूल्हे तक नहीं जले, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था
वहीं इस दीवार की गिरने की एक चौंकाने वाली वजह भी सामने आई है स्थानीय लोग बताते हैं कि सुबह जैसे ही मंदिर समिति ने डीजे बजवाया वैसे ही मकान का हिस्सा गिर पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा डीजे की तेज आवाज़ के कारण हुआ. वहीं स्थानीय पार्षद राजा यादव ने बताया, दीवार पुरानी हो चुकी थी और पानी भी लगातार बरस रहा था. डीजे की तेज आवाज़ से कंपन हुआ और दीवार गिर गई.
विशेषज्ञों के मुताबिक डीजे का साउंड बेहद ख़तरनाक होता है. इसकी आवाज़ से कमजोर घर गिर सकते हैं.