Bulldozer will run on 127 houses of Sagar, corporation made preparations, administration woke up after Shahpur case
सागर के 127 मकानों पर चलेगा बुल्डोजर, निगम ने की तैयारी, शाहपुर मामले के बाद जगा प्रशासन
सागर जिले के शाहपुर में हुई घटना से सबक लेते हुए नगर निगम सागर ने जर्जर भवनों पर कार्रवाई करने के लिए बड़ी तैयारी कर ली है निगम के द्वारा कराई गई सर्वे में शहर में 127 पुराने और जर्जर भवन मिले हैं जिनको नोटिस दिया गया है इनमें जिनकी हालत बेहद खराब है उन पर बुलडोजर चला कर तोड़ने की कार्रवाई भी की जा सकती है अचानक प्रशासन इसलिए एक्शन में आया है क्योंकि बारिश होने की वजह से कहीं पर कोई अनहोनी ना हो जाए
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि नगर निगम के 48 वार्डों में जर्जर मकानों की संख्या करीब 127 से ज्यादा है। बाघराज, पंतनगर, लाजपतपुरा, वृंदावन, अंबेडकर, काकागंज, शनिचरी, तिलकगंज, शुक्रवारी, पुरव्याऊ टौरी, चंद्रशेखर वार्ड। ऐसे मकानों पर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी
दरअसल एक दिन पहले रविवार की सुबह मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित शाहपुर में एक बड़ा हादसा हो गया था जहां 50 साल पुरानी दीवार गिरने की वजह से नौ बच्चों की जान चली गई है इस घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लेकर तमाम जिम्मेदारों ने इस पर दुख जताया है