Sagar - Maternal power came out of vehicles with turban on head, tricolor in hands, made the journey historic

 

 

 

Sagar-सर पर पगड़ी हाथों में तिरंगा लेकर वाहनों पर सवार होकर निकली मातृ शक्ति ने यात्रा को बनाया ऐतिहासिक

 

 

 


लीगल राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुश्री शैलेंद्र जैन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा शामिल हुईं। तिरंगा यात्रा दीनदयाल चौक स्थित कॉरिडोर से प्रारंभ हुई, जिसमें यात्रा के पूर्व उपस्थित मातृशक्ति व छात्राओं द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगा फहराया। इसके बाद केसरिया, सफेद व हरे रंग के 100 से अधिक गुब्बारों को हवा में छोड़कर तिरंगा यात्रा की प्रारंभ की गई।

 

 

 

तिरंगा यात्रा में शामिल मातृशक्ति सिर पर पगड़ी पहनकर व हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह पूर्वक दो पहिया, चार पहिया वाहनों पर सवार होकर राष्ट्र भक्ति के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर रही थी। तिरंगा यात्रा में शामिल हुई बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाया तिरंगा यात्रा कोतवाली, तीनबत्ती, विजय टाकीज, मोतीनगर, शीतला मंदिर होते हुए धर्म श्री स्थित विधायक निवास पहुंची, जहां हरियाली तीज महोत्सव 2024 के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

 

 

 

 

तिरंगा यात्रा का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं व गणमान्य जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। संध्या भार्गव, जसवीर सोढ़ी,मेघा दुबे, प्रतिभा चौबे, प्रतिभा तिवारी, यकृति जडिया, पूजा सोनी, रूबी पटेल, दीपिका मुनोट, प्रीति सिंह, संगीता सिंह, कविता लारिया, प्रीति शर्मा, निशा शिंदे, सुचिता दुबे, माधुरी राजपूत, रूप राज, शालिनी तिवारी, स्वाति हलवे,ममता जैन, स्वाति जैन, किरण सोनी,सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।


By - sagaetvnews
06-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.