Municipal Corporation demolished 6 dilapidated houses of 5 wards in Sagar. sagar tv news |

 

 

सागर जिले के शाहपुर में मकान की दीवार गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के जर्जर मकान गिराने की शुरुआत की गई है। पहले दिन 5 वार्डों के 6 जर्जर मकान गिराए गए। एक मकान का जर्जर हिस्सा गिराया गया। परकोटा वार्ड में गोविंदसिंह ,हरिसिंह सिंह गौर, शनिचरी वार्ड में धनीराम खरे, अशोक खरे, राकेश खरे, तिली वार्ड में दो क्षतिग्रस्त मकान, बाघराज वार्ड में लक्ष्मण पटेल और कल्लू पटेल के जर्जर मकान गिराए गए।

 

 

भगतसिंह वार्ड में बोग निकेतन के जर्जर हिस्से को गिराया गया। डफरिन अस्पताल के सामने जर्जर दीवार और छज्जे को गिराया गया। महापौर संगीता सुशील तिवारी ने एक दिन पहले ही नगर निगम के अधिकारियों और इंजीनियरों, जोन प्रभारी एवं कर संग्रहकों की बैठक कर जर्जर। क्षतिग्रस्त भवन तत्काल गिराने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद यह कार्रवाई तुरंत शुरू हुई। नगर में 122 जर्जर मकान थे।

 

 

बचे हुए 115 मकानों को गिराने के लिए अब अमला भी गठित किया गया है। उपायुक्त और नोडल अधिकारी एसएस बघेल ने दल गठित किया है। इसमें उपपंत्री, अतिक्रमण प्रभारी, सहायक अतिक्रमण प्रभारी, जोन प्रभारी, वार्ड सहायक राजस्व निरीक्षक और वार्ड उप-स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को शामिल किया गया है।

 

 

 

पुलिस बल के साथ कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री के मार्गदर्शन में जर्जर भवनों को गिराकर रोज का प्रतिवेदन उपायुक्त को देगा। निगमायुक्त राजकुमार खत्री मंगलवार को नगर में चिन्हित किए गए क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण करने पहुंचे।

 

 

 

 


By - sagar tv news
07-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.