Sagar-Jitu Patwari said that after removing SP Sagar, the job was given to the son-in-law of former minister and MLA Bhupendra Singh.
सागर पहुंचे जीतू पटवारी बोले Sp सागर को हटाकर पूर्व मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह के जमाई को दिया गया काम
सागर के शाहपुर में जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शाहपुर पहुंचे। वे मृतक बच्चों के घरों पर पहुंचे और परिवार के लोगों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिवार वालों से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान पीड़ित परिवारों के कुछ लोगों ने घटनास्थल पर बच्चों की स्मृति में स्मारक बनवाने की बात कही।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने सागर पुलिस अधीक्षक को हटाने के मामले को लेकर कहा कि जो पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह है, उनके जमाई को काम देना था। यह बात अपने आप में मैसेज है कि आखिर क्या चल रहा है? सागर में तीन दलित की हत्या हो गई। जो पुलिस कप्तान थे जिनके रहते यह हत्याएं हुई थीं। जो नए पुलिस कप्तान और कलेक्टर आए हैं मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि पूरी घटना को संज्ञान में लें, नहीं तो 12 तारीख के दिन कलेक्टर और एसपी से मैं बात करूंगा। मैं सागर खुद आऊंगा।