Sagar- Cobra entered the bear house to eat the rat, hissed as soon as it saw the bear. sagar tv news |

 

Sagar-चूहा खाने बेयर हाउस में घुसा कोबरा, हम्माल दिखते ही मारी फुफकार

 

 


सागर के पगारा रोड स्थित धर्माश्री वेयर हाउस में पांच फीट लंबा कोबरा घुस गया। सांप बोरियों के पीछे छिपा बैठा था। जैसे ही हम्माल बोरियां उठाने के लिए पहुंचे तो सांप देख दंग रह गए। वेयर हाउस में हड़कंप मच गया। हम्मालों ने स्नेक कैचर को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्नेक कैचर अकील बाबा मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।

 

 

 

हम्मालों की मदद से वेयर हाउस की बोरियों को हटाया गया। सांप बोरियों के बीच छिपा बैठा था। कुछ ही देर की मशक्कत के बाद स्नेक कैचर ने सांप को पकड़ लिया। जैसे ही सांप को पकड़ा तो उसने गुस्से में जमकर फुफकार मारी।

 

 

 

 

स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि वेयर हाउस से पकड़ाया सांप करीब 5 फीट लंबा है। वह कोबरा प्रजाति का है। बारिश के मौसम में बिलों में पानी भरने के कारण या फिर वेयर हाउस में चूहे खाने के लिए सांप आया होगा। कोबरा बेहद जरहीला होता है। बारिश के मौसम में लोग घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। अंधेरे में आवाजाही करते समय सावधानी बरतें।


By - sagaetvnews
08-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.