Sagar: In preparation for the big protest, Congress will surround the Collectorate along with Jitu Patwari.
सागर कांग्रेस 12 अगस्त को प्रदर्शन करने की बड़ी तैयारी कर रही है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में सागर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया करेगी, प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए नेताओ के द्वारा रणनीति बनाई जा रही है, गुरुवार को इसको लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक की गई, जिसमे नेताओ ने कहा कि सागर जिले में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैँ ,900 करोड़ से अधिक का स्मार्ट सिटी का घोटाला हैँ ,प्रशासन में भ्रष्टाचार एवं बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर सागर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जा रहा हैँ।इस आंदोलन में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
चर्चा में आगे कहा कि सागर नगर की जनता परेशान हैँ, स्मार्ट सिटी धोखा सिटी बन गई हैँ। नगर निगम द्वारा नालियों की सफाई भी नहीं कराई गई जिससे वारिश का पानी सड़को और घरों में भर रहा है। इसलिए आंदोलन में सभी कांग्रेस जनो से उत्साह से शामिल होने की अपील की।