Sagar Banda closed, restaurant closed on August 13 in support of passenger bus strike. Sagar TV News |

 

 

सागर बंद का ऐलान, यात्री बस हड़ताल के समर्थन में 13 अगस्त को प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

 

 

 

 


सागर में पुराने स्टैंड से बसों का संचालन करने को लेकर 5 दिन से लगातार हड़ताल जारी है सागर जिले से चलने वाली सभी बसों के पहिए थमे हुए हैं वहीं इस हड़ताल को कई संगठनों का समर्थन मिल चुका है व्यापारी संघ का भी समर्थन मिला है व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष शिखर कोठारी ने 13 अगस्त को सागर बंद का आवाहन किया है, पुराने बस स्टैंड को चालू करने के समर्थन में 13 अगस्त को दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे बस यूनियन की तरफ़ से जारी प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई हैं।

वहीं 10 अगस्त विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा,

 

 

 

 

 

दरअसल सागर में इन दिनों यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है. क्योंकि यहां पर यात्री बस ऑपरेटर के द्वारा हड़ताल की जा रही है. 120 घंटे से अधिक समय से 549 बसों के पहिए थमे हुए हैं. अब आलम यह है कि लंबी दूरी पर जाने वाले यात्रियों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. तो वही जिले में यात्रा करने वाले लोगों को दोगुना तीन गुना किराया चुकाना पड़ रहा है. क्योंकि छोटे वाहन चालकों की मनमानी देखने को मिल रही है. इन सब के बीच प्रशासन चुप्पी साधे हुए बैठा है. यहां तक कि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है.

 

 

 

 


हड़ताल करने वाले बस ऑपरेटरों की एक सूत्रीय एकमात्र मांग यह है कि बसों का संचालन पुराने स्टैंड से किया जाए. जबकि प्रशासन चाह रहा है कि यात्री बसों का संचालन न्यू बस स्टैंड से ही हो, कुछ दिन तक यहां से इनका संचालन भी किया गया. लेकिन यात्री नहीं मिलने की वजह से इनका धंधा मंदा पड़ गया, जिसकी वजह से ऑपरेटर हड़ताल पर उतर आए हैं. 5 अगस्त से इनकी यह हड़ताल जारी है.


By - sagaetvnews
09-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.