Sagar Municipal Corporation demolished two dilapidated houses, the landlord himself demolished the damaged house. sagar tv news |
सागर नगर निगम ने दो जर्जर मकान तोड़े ,मकान मालिक ने खुद गिराया क्षतिग्रस्त मकान
सागर नगर निगम ने शुक्रवार को जवाहरगंज वार्ड में 2 जर्जर मकानों को गिराने की कार्रवाई की। वहीं वृंदावन वार्ड में जर्जर मकान को मकान मालिक ने स्वयं गिराया है। नगर निगम क्षेत्र के सभी 48 वार्डों में जर्जर और खतरनाक भवनों को चिंहित कर गिराने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को जवाहरगंज वार्ड में शिवशंकर केसरी के दो जर्जर और क्षतिग्रस्त मकानों को नगर निगम के अमले ने गिराया गया।
इसके साथ ही वृंदावन वार्ड में गौरीशंकर पटेल के जर्जर मकान को मकान मालिक ने स्वयं गिराया है। नगर निगम शहर के सभी वार्डों में क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुके मकानों को गठित दल और संबंधित वार्ड के इंजीनियर, सफाई दरोगा व करसंग्राहक से चिंहित कराया जा रहा है। जिन्हें नगर निगम द्वारा गिराने की कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने लोगों से कहा कि वे ऐसे मकानों में निवास न करें जो जर्जर, क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिनसे जनहानि की संभावना है और बारिश के दौरान कभी भी गिर सकते हैं