How is the condition of the city during Sagar Bandh, what are the traders saying about closing the markets, see. sagar tv news |
सागर में 9 दिन से चल रही बस ऑपरेटरों की हड़ताल अब जन आंदोलन बन गई है मंगलवार को शहर बंद का व्यापक असर दिखाई दिया, इसमें सिविल लाइन से लेकर शास्त्री वार्ड तक भगवानगंज वार्ड से लेकर बाघराज वार्ड तक कटरा से लेकर कबूला पुल तक इस बंद का अच्छा असर दिखाई दिया है इक्का दुक्का दुकानों को ही छोड़ दें तो लगभग पूरा बाजार बंद है शहर में ऑटो नहीं चल रहे हैं,
गल्ला मंडी बंद है, सब्जी मंडी बंद है ,फल मंडी बंद है, गुजराती बाजार बंद है नया बाजार बंद है इन सब की एक ही मांग है कि पुराना बस स्टैंड चालू किया जाए, बाजार बैंड का समर्थन करने वाले व्यापारियों का कहना है कि बस नहीं चलने की वजह से व्यापार पर बहुत प्रभाव पड़ा है जो देहात से लोग आते थे खरीदी करने के लिए उनका आना बंद हो गया है धंधा टूटने की कगार पर है
ऐसे में अगर बस पुराने स्टैंड से चलेगी तो यात्री आएंगे ग्रामीण क्षेत्र से लोग आएंगे खरीदी करेंगे उनका भी काम चलेगा परेशानी नहीं होगी हम लोगों का भी व्यापार ठीक रहेगा