सागर में पुराने बस स्टैंड से बसों के संचालन की मांग को लेकर चल रही बसों की हड़ताल आज या कल में समाप्त हो सकती है। सागर बंद को मिले समर्थन के बाद प्रशासन के तेवर नरम पड़े हैं। विधायक शैलेंद्र जैन की पहल पर हुई बस एसोसिएशन और जिला प्रशासन की बैठक में बात बनती दिखी। नई और पुरानी दोनों ही बस स्टैंड से बसें संचालित होगी ऐसी सहमति बन गई है अब केवल घोषणा होने की औपचारिकता रह गई है
लगभग इस तरह का रूट बस संचालन के लिए तैयार किया गया है
सागर से बीना-खुरई मार्ग पर 40 बसें विद्यासागर बस स्टैंड से संचालित होंगी।
जैसीनगर एवं राहतगढ़ की 40 किलोमीटर की 15 बसें छत्रसाल बस स्टैंड से चलकर मोतीनगर बस स्टैंड का स्टॉपज लेकर निकलेंगी। •
पुराने बस स्टैंड से ट्रैफिक का दबाव कम करने प्रस्थान समय से मात्र 1 घंटे पहले बसें प्रवेश करेंगी।
ललितपुर-झांसी की बसें कबूलापुल बस स्टैंड से जाएंगी। मालथीन की ओर जाने जाने वाली 5 बसें हरीसिंह गौर बस स्टैंड से चलकर कबूला पुल स्टॉपज लेकर निकलेंगी।
सागर से जैसीनगर व्हाया राजघाट रोड जाने वाली बसें हरीसिंह गौर पुराने बस स्टैंड से जाएंगी।
सूत्र सेवा एवं चाटेंड बसों का संचालन नए बस स्टैंड से हो। सिटी बसें शहर में कही भी खड़ी रहती हैं, उनका संचालन एवं डिपो नए बस स्टैंड से हो।
बस स्टैंड पर खड़ी होने वाली स्पेयर बस पूर्ण रूप से हटाई जाएंगी। •
शेष मार्गों की यात्री बसें पुराने बस स्टैंड यानी डॉ. हरीसिंह गौर बस स्टैंड से संचालित होंगी।