Before Rakshabandhan, police seized 25 bags of mawa sweets from buses. sagar tv news |

 

शहर के बस स्टैंड परिसर से रविवार सुबह पुलिस ने चार पहिया वाहन से मावा जब्त किया है। मावा और मिठाई ग्वालियर से करीब 25 बोरियों में भरकर लाया गया। पुलिस ने जांच के लिए खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। अब खाद्य विभाग की टीम मामले पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फूड इंस्पेक्टर मनीष जैन ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के चलते लगातार मिठाई की दुकानों पर मावा की जांच की जा रही है।

 

 

आज सुबह पुलिस को बस स्टैंड पर मावा और मिठाई जब्त करने की सूचना मिली। करीब 25 बोरियों में मावा और मिठाई बसों से अन्य स्थानों पर भेजने की तैयारी चल रही थी। इसके पहले ही पुलिस ने बोरियां जब्त कर ली। करीब 15 क्विंटल मावा और मिठाई बोरियों में भरी है। पूरा सामान जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मावा के साथ दो लोगों को पकड़ा गया है।

 

 

फिलहाल खाद्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि ग्वालियर से चार पहिया वाहन से मावा से भरी बोरियां बस स्टैंड पर लाई गई। यहां से बसों में रखकर दमोह, छतरपुर सहित आसपास के क्षेत्र में भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मावा और मिठाई जब्त कर खाद्य विभाग की टीम को कार्रवाई के लिए सौंपा गया है

 

 

 


By - sagar tv news
18-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.