Sagar- These youth of Surkhi set out to tour India on bicycle, will do this special work by going from village to village sagar tv news
Sagar- साइकिल से भारत घूमने निकले सुरखी के ये युवक, गांव गांव जाकर करेंगे यह खास काम
सागर जिले के सुरखी विधानसभा के चंदौनी गांव के रहने वाले हीरालाल प्रजापति,विशाल ठाकुर और राकेश ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान का संदेश देने भारत भ्रमण पर साइकिल से निकले हैं। तीनों युवाओं को 19 अगस्त को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने सागर निवास से उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था जो सुरखी विधानसभा का भ्रमण करते हुए आज जैसीनगर पहुंचे।
तीनों युवाओं का जैसीनगर सरपंच नंदलाल चढ़ार ने स्वागत किया, इसके बाद तीनों युवा जैसीनगर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां जनपद पंचायत के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह और अधिकारी कर्मचारियों ने स्वागत किया और सभी ने जनपद पंचायत परिसर में पौधारोपण कर लोगोंको पौधारोपण करने का संदेश दिया।
हीरालाल प्रजापति ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा औरप्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम का संदेश पूरे देश को देना है और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है उन्होंने बताया कि हमारी सुरखी विधानसभा क्षेत्र के नाम से देश के हर हिस्से में हम पेड़ लगाएंगे और लगभग 5 लाख पेड़ लगाने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि भारत यात्रा के बाद हम सभी लोग दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।