Sagar - 5 feet long cobra was hiding in a plastic pipe, caught by breaking the pipe, entered the farm house

 

Sagar - प्लास्टिक के पाइप में छिपा बैठा था 5 फीट लंबा कोबरा, पाइप तोड़कर पकड़ा, फार्म हाउस में घुसा था

 

 

 


सागर के पगारा इलाके में स्थित फार्म हाउस में करीब 5 फीट लंबा कोबरा घुस गया। फार्म हाउस के कर्मचारियों ने कोबरा देखा तो हड़कंप मच गया। वे दौड़कर परिसर से बाहर आ गए। उन्होंने स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अकील मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। सांप फार्म हाउस परिसर में पड़े प्लास्टिक के पाइप के अंदर बैठा था। जिसे पाइप से बाहर निकालने के लिए स्नेक कैचर ने काफी मशक्कत की। लेकिन सांप बाहर नहीं आया। जिसके बाद पाइप को तोड़ा गया और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

 

 

 

 

स्नेक कैचर अकील ने बताया कि पगारा में स्थित राजेंद्र खटीक के फार्म हाउस में कोबरा प्रजाति का करीब 5 फीट लंबा सांप घुस गया था। पाइप के अंदर बैठा था। जिसे रेस्क्यू कर पकड़ा है। गर्मी और उमस के कारण सांप बिलों से बाहर आ रहे हैं। लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखना चाहिए। रात के समय अंधेरे में आने-जाने पर सावधानी बरतना चाहिए।


By - sagaetvnews
28-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.