Big action, liquor worth Rs 72 lakh taken out from the ground by digging with JCB. sagar tv news |
बड़ी कार्यवाही, जेसीबी से खुदाई कर जमीन से निकाली 72 लाख की शराब
शिवपुरी की करैरा पुलिस ने कंजर ढेरे की जमीन में दफनाई गई ओपी (शराब) का जखीरा बरामद किया है। पुलिस को जमीन में दफ़न शराब के ड्रमों को निकालने के लिए तीन जेसीबी की मदद लेनी पड़ी थी। ओपी (शराब) की कीमत 72 लाख रूपये आंकी गई हैं। बताया गया हैं कि एक कंटेनर में भरकर ओपी (शराब) को कंजर ढेरे लाया गया था। इसकी भनक पुलिस को लग गई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया था। 1 लीटर ओपी (शराब) से 50 लीटर शराब बनाई जा सकती हैं।
एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि ओपी (शराब) को ड्रमों में भरकर कंजर ढेरे पर लाया गया था। मौके से पुलिस ने कंटेनर (एचआर55एबी9310) के हेल्पर को पकड़ा था। हेल्पर ने अपना नाम मंजेश पुत्र शिवराज कंजर बताया था। मंजेश ग्वालियर के घाटी गांव का रहने वाला हैं। कंटेनर से 10 ड्रम ओपी (शराब) बरामद की गई थी। कंटेनर का ड्राइवर मोके से फरार हो गया था। हेल्पर ने पूछताछ में ओपी (शराब) कंजर ढेरे में खाली करना बताया था। पुलिस ने जब कंजर ढेरे पर दविश दी थी लेकिन इससे पहले सभी आरोपी घर छोड़कर भाग गए थे। बता दें पहले कंजर ढेरे पर पुलिस को कुछ नहीं मिला था।
जब कंटेनर के हेल्पर ने पुलिस को बताया कि ओपी (शराब) के भरे ड्रम पूरे ढेरे में जमीन में दफनाए गए हैं। यह सुनकर पुलिस भी दंग रह गई थी। पुलिस ने जमीन को खुदवाने के लिए तीन जेसीबी बुलानी पड़ी थी। इसके बाद तीन जेसीबी ने जमीन खोद कर ओपी (शराब) से भरे करीब 62 ड्रम को निकाला था। बाद में इन ड्रमों को कंटेनर में लोड कर करैरा थाने लाया गया था। एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के बाद यह कार्यवाही की गई हैं। पुलिस ने 72 ड्रमों भरी 14400 लीटर शराब जप्त की हैं। इस शराब की कीमत 72 लाख रूपये आंकी गई हैं।
पुलिस ने शराब और 40 लाख रूपये के कीमत का कंटेनर भी जप्त कंजर ढेरे के रहने वाले अशोक कंजर, रिंकू कंजर, पंकज कंजर, मूरत कंजर, रवि कंजर, सोनू कंजर, बलराम कंजर, अभिषेक कंजर एव रामनिवास कंजर की पत्नी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। एसपी अमन सिंह राठौड़ द्वारा सभी आरोपियों पर दस दस हजार रूपये का इनाम घोसित किया है।