Sagar- What is the secret of red bottles outside the houses, you will be shocked to know the reason. sagar tv news |
Sagar- घरों के बाहर लाल बोतल का क्या है रहस्य, वजह जानकर सर चकरा जायेगा
सागर के कई मोहल्लों में घरों के बाहर दरवाजों या खिड़की पर लाल बोतल लटक रही हैं. ऐसा नजारा देख अनजान लोग पहले तो डर जा रहे हैं. उन्हें लगता है कि यहां के लोगों ने कोई टोना-टोटका किया हुआ है, पर जब इस बोतल के पीछे की असली वजह पता चलती हैं तो हैरान रह जाते हैं. दरअसल, बोतल लटकाने वाले लोग ही डरे हुए हैं और डर से बचने के लिए उन्होंने ये उपाय किया है.
सागर में कई गली-मोहल्ले में घरों के बाहर लटकती इन बोतलों के जरिए आवारा कुत्तों को भगाने की कोशिश की जा रही है. लोगों का ऐसा मानना है कि लाल रंग देखने से कुत्तों की आंखों में परेशानी होती है. इसकी वजह से वे उस जगह पर नहीं ठहरते हैं, जहां लाल रंग दिख रहा हो. इनका दावा है कि इस उपाय से कुछ हद तक कुत्तों से राहत भी मिली है. अब जैसे-जैसे लोगों को यह पता चल रहा है, लोग लाल बोतल लटका दे रहे हैं
बता दे कि सागर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक है, जिससे एक तरफ काटने की घटनाये बढ़ रही है तो दूसरी तरफ इनके दवरा की जाने वाली गंदगी से भी परेशान है अब इन्ही चीजों से बचने के लिए ये उपाय अपनाया जा रहा है, लोगो का मानना है जब से इस उपाय को अपनाया है, इन्हे राहत भी मिली है,