Sagar- This young man was roaming around with a pistol during the extortion era, police chased him and caught him.
सागर की मोती नगर पुलिस ने एक युवक को पिस्टल के साथ आईटीआई के पास से पकड़ा है, पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि यह युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है उसके मंसूबे कामयाब होते कि पहले ही पुलिस ने धर लिया
दरअसल शहर में युवाओं को दिन पर दिन अपने साथ हथियार लेकर चलने का शौक बढ़ रहा है ऐसा इसलिए कि वे कहीं पर भी अपनी रंगदारी जमा सके लेकिन बड़ी घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस भी अपने मुखबिर तंत्र को अलर्ट किए हुए हैं मोती नगर थाना प्रभारी यशवंत सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईटीआई के पास एक युवक पिस्टल लिए घूम रहा है।
खबर मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम आईटीआई के पास पहुंची तो पुलिस देखकर आरोपी भागने लगा। जिसे जवानों ने पीछाकर घर धरदबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम गजेन्द्र पिता शेरसिंह लोधी उम्र 23 साल निवासी विकोर कला चौकी बरोदिया होना बताया। तलाशी लेने पर उसने के पास पिस्टल बरामद हुई।
पिस्टल जब्त कर पुलिस आरोपी गजेंद्र को थाने लाई। जहां आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। उससे पिस्टल के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पिस्टल कहां से खरीदी, इसकी भी जानकारी निकाली जा रही है।