Sagar - Dog stolen from home, complaint lodged in police station, family searching like crazy in the whole city for four days.

 

सागर में चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां घर के अंदर से कुत्ता चोरी हो गया है इसके बाद से लगातार इनके मालिक और पूरा परिवार पागलों की तरह शहर में घूम घूम कर कुत्ते को ढूंढने में लगे हुए हैं लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा है अब इस पीड़ित परिवार ने उनका कुत्ता वापस लाने वाले को 5000 का इनाम देने की भी घोषणा कर दी है वहीं इसके अलावा मोती नगर थाने में कुत्ता चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है 

 

दरअसल सिंधी कॉलोनी में रहने वाली ज्योति सोनी के यहां एक देसी नस्ल का डॉग था जिसे पूरा परिवार बहुत चाहता था 28 अगस्त की रात अचानक वह डॉग गायब हो गया इसके बाद से ही ज्योति सोनी का पूरा परिवार उसको तलाशने के लिए मोहल्ले मोहल्ले गली गली भटक रहा है यहां तक की पहले मोती नगर थाने में जाकर शिकायती आवेदन दिया और जब दो दिन तक कुछ पता नहीं चला तो रिपोर्ट दर्ज करवा दी है और पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके डॉग को ढूंढने में मदद करें वहीं इसके अलावा ज्योति सोनी ने बताया कि वे कम से कम 10 बार थाना जा चुकी हैं पुलिस कंट्रोल रूम स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक करवा तो ब्रिज के पास एक लड़का डॉग को हाथ में लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा लेकिन उसका चेहरा नहीं दिख रहा है ज्योति आगे बताती है कि उनके बच्चे मोहल्ले के लोग सभी पूरे शहर में उसे डॉग को ढूंढ रहे हैं वह खुद ऑटो को किराए पर लिए हुए हैं और इधर-उधर भटक रही है लेकिन अब तक निराशा ही हाथ लगी है


By - sagar tv news
02-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.