Sagar - Something big is going to happen in Khurai before the arrival of Chief Minister Bina. sagar tv news |
Sagar - मुख्यमंत्री के बीना आने से पहले खुरई में कुछ बड़ा होने जा रहा है
सागर जिले की खुरई तहसील को 1964 से जिला बनाने की मांग की जा रही है। नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से लगातार धरना दे रहे हैं। अलग-अलग तरीके से सरकार तक अपनी बात भेजने के लिए प्रदर्शन कर रहे है। इसके बाद भी कोई निर्णय नहीं हाेने पर अब ध्यान आकर्षण के लिए खुरई महाबंद का ऐलान किया गया है।जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि 3 सितंबर को चाय, पान की गुमटी से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक बंद रहेंगे। इसमें फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले लोगों से लेकर दुकान और प्रतिष्ठान भी शामिल है। समिति ने नगर के सभी व्यापारियों से समर्थन का आह्वान किया है।
बता दें कि समिति पिछले 43 दिनों से तहसील परिसर में क्रमिक धरना प्रदर्शन कर रही है। सभी समाज, संगठन अलग-अलग जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं। जिला बनाने की मांग को लेकर बंद का आह्वान करते हुए पूरे शहर में पीले रंग के झंडे लगाए गए हैं।खुरई को जिला बनाने की मांग को लेकर नगर बंद के साथ ही कृषि उपज मंडी, भूसा मंडी व्यापारी संघ के अलावा ईट व्यापारी संघ भी अपना-अपना व्यापार बंद रखेंगे।जानकारी के अनुसार सागर जिले में आठ विधानसभा हैं। जिसमें बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार कहे जाने वाली बीना और खुरई विधानसभा के लोग अपने अपने क्षेत्र को जिला बनाने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
बीना में चार सितंबर को सीएम का दौरा है और यहां के लोगों को काफी उम्मीद हैं कि उनकी यह मांग जरूर पूरी होगी। खुरई के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बीना को अभी पूर्ण रूप से अनुविभाग का दर्जा भी प्राप्त नहीं हुआ है। बीना के कई विभाग अभी भी खुरई से ही चल रहे हैं। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग, पीएचई विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग, उपजेल सहित अन्य विभाग मौजूद हैं।