Cheating of village people in the greed of doubling the money through company and app. sagar tv news |
आजकल भोले -भाले लोगो को चमकदार सपने दिखाकर लूटने की कवायद जोर पकड़ रही है। और क्षेत्र में ऐसे लोग घूम रहे है ,जो लोगो को टोपी पहनाने का कार्य कर रहे है ,ऐसा ही एक मामला थाना बक्सवाहा में आया जहा आरोपियों पर फ़िल्मी तर्ज पर एमपी छतरपुर के बक्सवाहा के मडदेवरा गांव के लोगों के साथ समृद्धा माइनकैब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जो मददेवरा लुहानी के पास रॉक फॉस्फेट का उत्खनन कर रही है।
जिसमें कार्यरत कर्मचारियों से कंपनी की पूरी टीम ने एच पी रिटेल ऑनलाइन एप के माध्यम से रुपए दुगने करने का लालच देकर एवं भारत सरकार की योजना के शील लगे फर्जी दस्ताबेज बताकर रुपए निवेश कराए और कहा गया कि एक या दो माह में राशि दोगुनी हो जाएगी जिस झांसे में आकर लोगो ने निवेश किया। और अब उनके रूपये डूबते हुए नजर आ रहे है। लोगो के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले सभी लोग महाराष्ट्र के बताएं जा रहें है।
जिन्होंने लगभग 300 लोगों को दुगनी रकम करने का लालच देकर ठग लिया है !बक्सवाहा थाने पहुंचकर उक्त कंपनी में कार्यरत मैनेजर एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारी के खिलाफ एक शिकायती आवेदन दिया है। जिसमे कई दर्जनों लोगो के साथ लाखों रूपये की धोखाधड़ी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। तथा निपक्ष्य जांच करने हेतु थाना प्रभारी बक्सवाहा से मांग की गई है !
इस मामले मे थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए। उक्त कंपनी के मैनेजर एवं शिवम गुप्ता को हिरासत में लिया है। जिनमे मनोज गिरासे ,संदीप पाटिल, पूर्णानंद गावड़े ,महेश यादव ,बाबू सिंह लोधी, हरिओम दुबे आदि है। जिनके नाम भी शिकायती आवेदन में है। उक्त लोगो पर ठगी करने के आरोप है।
इस मामले में थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को का कहना है कि मडदवेरा गांव के लोगो के द्वारा एक कंपनी और एप के माध्यम से ठगी सम्बंधित शिकायती आवेदन दिया गया है। जिस पर कंपनी के मेनेजर सहित अन्य कर्मचारियो से थाना बकस्वाहा मे पूछताछ की जा रही है l