Sagar - This roti will make Bahubali! 5 types of flavors are liked by children, beneficial for adults also
कौन मां-बाप अपने बच्चों को ताकतवर नहीं बनाना चाहते. इसके लिए कई जतन करते हैं. कोई डॉक्टर से डाइट पूछता है तो कोई एनर्जी ड्रिंक बच्चों को पिलाता है. वहीं, गरीब मां-बाप भी बच्चों को फल-मेवा आदि खिलाने की कोशिश करते हैं. लेकिन, आज हम आपको एक खास रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चों को बाहुबली बना सकती है.
सागर के आंगनबाड़ी केंद्रों में खास रेसिपी शुरू की गई है. दावा किया गया कि इसको खाने से बचपन से ही बच्चे तंदुरुस्त रहेंगे. इसके लिए चुकंदर, पालक, गाजर, सहजन और मोटे अनाज को मिलाकर रोटियां बनाई जा रही हैं. यह रंगीन रोटियां बच्चों की थाली में परोसी जा रही हैं. ये रोटियां बच्चों में कुपोषण की कमी दूर करने में सक्षम हैं.
दरअसल, सागर कलेक्टर संदीप जी. आर द्वारा महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से सभी आंगनबाड़ियों में पोषक तत्व से भरपूर पोषण देने के लिए निर्देशित किया गया है. शहर की कुछ आंगनबाड़ियों में 30 अगस्त से इसकी शुरुआत हो गई है. इसमें बच्चों को कभी पालक से बनी हरे रंग की रोटी, कभी चुकंदर से बनी लाल रंग की रोटी, कभी गाजर से बनी लाल रंग की रोटी परोसी जा रही है. ये बच्चों को काफी पसंद भी आ रही है. आने वाले कुछ दिनों में यह जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू हो जाएगी.
जिला महिला बाल विकास विभाग अधिकारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर रंगीन रोटी तिरंगा थाली अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बच्चों का कुपोषण दूर करने पोषण युक्त आहार दिया जा रहा है यह बच्चों किशोरी बालिकाओं और महिलाओं, बड़ो के लिए भी फायदेमंद है