Sagar- The jam seems to be caused not by vehicles but by idiots, wow what an idea. sagar tv news |
Sagar- जाम वाहनों से नहीं बेवकूफों की वजह से लगता है, वाह क्या आईडिया हैं,
सागर शहर के चमेली चौक से सिटी कोतवाली तक किसी भी वक्त जाम की स्थिति बन जाती है, खासकर बड़ा बाजार इलाके में सकरा रोड होने की वजह से यहां वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं, जिसकी वजह से वाहन चालकों का समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती हैं जिसके बाद यह कभी ट्रेफिक पुलिस को तो कभी व्यवस्था को कोसते हुए नजर आते हैं,
लेकिन यहां मेडिकल संचालित करने वाले ऋषभ सिंघाई ने इसके लिए एक अलग ही रास्ता निकाला है उन्होंने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कई बैनर पोस्टर छपवा कर रास्ते की दोनों तरफ लगवा दिए हैं जिसमें लिखा है
जाम वाहनों से नहीं बेवकूफों की वजह से लगता है जल्दी के चक्कर में दाहिने घुसकर सामने वाले का रास्ता रोक कर जाम लगा देते हैं बाएं चलिए कतार में चलिए सुरक्षित चलिए बेरोक चलिए जनहित में जारी
ऋषभ सिंघई बताते हैं कि अगर व्यवस्था और सही तरीके से वाहन चालक गाड़ी को चलाएं तो जाम की स्थिति नहीं बनेगी लेकिन जल्दी जाने के चक्कर में इधर-उधर से घुस जाते हैं यही अगर 2 मिनट का सब्र कर लें तो फिर उनके कई मिनट बर्बाद होने से बच सकते हैं इसी हिसाब से लोगों को जागरूक करने के लिए यह बैनर लगाया इसके बाद व्यापारियों का भी सहयोग मिला उन लोगों ने भी इस तरह की पोस्ट लगवाने में मदद की है पोस्टr लगवाने में मदद की है
हालांकि यह समस्या केवल इस इलाके की नहीं बल्कि शहर के मुख्य बाजारों की भी है जहां अक्सर इस तरह के हालात नज़र आते हैं