मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सागर आकर चार घंटे रुकेंगे,जानिए क्या क्या घोषणाएं कर सकते sagar tv news
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल फाइनली बीना आएंगे. उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है, मुख्यमंत्री के अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार वे 1.10 बजे बीना पहुंचेंगे और शाम 4 बजे बीना से जाएंगे। यानी वे यहां 3 घंटे 50 मिनट रुकेंगे। लाड़ली बहना योजना की सहायता राशि अंतरण कार्यक्रम में बीना सहित प्रदेश भर की लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से सितंबर माह की राशि भेजेंगे। कार्यक्रम भले ही लाड़ली बहनों का हो,
लेकिन मुख्यमंत्री का यह बहुप्रतीक्षित दौरा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई बीना विधायक निर्मला सप्रे का भविष्य भी तय करेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद वे कभी भी कांग्रेस से और विधायक पद से त्याग पत्र दे देंगी। इसके बाद बीना में उपचुनाव का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
मुख्यमंत्री बीना में मंडी बामोरा को नगर परिषद और खिमलासा को तहसील का दर्जा देने के साथ ही बीना के वंचित गांवों को बीना नदी परियोजना से जोड़ने, सिविल अस्पताल को 100 बिस्तर का करने, बीना में रिंग रोड, पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने, बीना नगर पालिका की सीमा वृद्धि को स्वीकृति, ऑडिटोरियम एवं पार्क निर्माण सहित अन्य घोषणाएं कर सकते हैं।