सागर आने से पहले लाडली बहनों को मुख्यमंत्री ने दी खुशखबरी आज खाते में भेजेंगे 1250 रूपये
मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए संतान सप्तमी और राधा अष्टमी से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा लाडली बहना योजना के 1250 रुपए की 16 वी किस्त आज सोमवार 9 सितंबर को बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेगें. मुख्यमंत्री सागर जिले के बीना में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं. जहां वह सागर जिले की 4,29,034 बहनों को 52 करोड 48 लाख रूपए की राशि का अंतरण करेगें. इसके साथ ही प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख बहनों के खाते में 1574 करोड़ की राशि हस्तांतरित करेंगे.
10 तारीख आने से पहले खाते में आ जाती है राशि
बता दें कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा हर महीने की 10 तारीख तक हर हाल में यह राशि भेजी जाती है. सरकार के द्वारा पिछले 15 महीना से किस्त के रूप में इसे भेजा जा रहा है. सितंबर महीने में यह 16वीं किस्त है. महिलाओं को महीना शुरू होते ही इस किस्त के आने का इंतजार बेसब्री से होता है. सरकार भी इस राशि को डालना कभी नहीं भूलती है.
6 तरह की पेंशन योजनाओं की किस्त भी ट्रांसफर करेंगे
लाडली बहनों के सम्मेलन में इसके अलावा केंद्रीय एवं राज्य की 6 तरह की पेंशन योजनाओं के माह अगस्त पेड-इन सितंबर 2024 में प्रदेश के कुल 55 लाख 40 हजार 194 पेंशन हितग्राहियों को 332.4 करोड़ रूपए ट्रांसफर करेंगे सिंगल क्लिक के माध्यम से इसमें भी सागर जिले के 2 लाख से अधिक पेंशन हित ग्राहियों को 12 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जाएगी.
वही अपनी बहनों के खाते में 1250 की राशि ट्रांसफर करने से पहले उन्होंने सभी लाड़लियों को बधाई दी है. और उसी के साथ यह खुशखबरी भी दी है कि अब पैसे आने वाले हैं.