Sagar-भाग्योदय की घटना से पुलिस ने नहीं लिया सबक धडल्ले से हो रही भारी वाहनों की एंट्री
सागर में रविवार की सुबह है मोती नगर थाना क्षेत्र के भाग्योदय के पास एक बड़ी अनहोनी हो गई थी जिसमें भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र के पास ट्रक की टक्कर की वजह से आगम जैन नाम के लड़के की जान चली गई थी जिसके बाद नाराज लोगों ने जमकर बवाल मचाया था लोगों को समझाने के लिए एसपी विकास कुमार खुद मौके पर पहुंचे थे उन्होंने यहां पर अच्छी व्यवस्था तैनात करने का आश्वासन दिया था
लेकिन घटना की 24 घंटे बाद फिर उसी तरह की तस्वीर सामने आई है नो एंट्री होने के बावजूद भारी वाहनों का प्रवेश हो रहा है जिसके बाद पुलिस की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े होरहे हैं की इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी आखिर कैसे डंपर यहां पर प्रवेश कर गया जो वीडियो सामने आया है उसमें ड्राइवर से लोग पूछ रहे हैं क्या आपको किसी ने रोक नहीं क्या पुलिस ने नहीं रोका तो ड्राइवर कह रहा नहीं रोका है
भाग्योदय के सामने जो वालंटियर लगाए गए हैं वह दिखाई दे रहे हैं बता दें कि बीते दिन यहां पर ट्रक की टक्कर की वजह से किशोर आगम जैन की जान चली गई थी बताया जा रहा है कि इस दिन उसकी जन्मतिथि भी थी वह प्रतिष्ठित व्यवसाय अनुज जैन का पुत्र था जो बनी कॉलोनी के निवासी हैं यहां पर जैन मुनि के द्वारा बहुत बड़ा आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर के 5000 लोग शामिल होने के लिए आए हैं