आखिर बीना CM मोहन यादव के कार्यक्रम में क्यों नही पहुँचे पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह
Himanshu Purohit , Sagar Tv News - Stvni ndia
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सागर जिले के बीना दौरे पर आए थे उन्होंने जिला बनाने की मांग को छोड़कर घोषणाएं करने की झड़ी लगा दी विधायक और जनता ने जो मांगा दिल खोलकर दे दिया यहां तक की लाडली बहनों को भविष्य में 5000 तक की किस्त देने का ऐलान कर दिया लेकिन इस कार्यक्रम में जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा रही और है वह है पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह
दरअसल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कद्दावर नेता गोपाल भार्गव से लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से लेकर जिले के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए लेकिन बहु प्रतिशत और महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री के द्वारा में भूपेंद्र सिंह शामिल नहीं हुए जब मुख्यमंत्री बिना पहुंचे और भूपेंद्र सिंह ना तो हेलीपैड पर और ना ही कार्यक्रम स्थल पर दिखाई दिए तो लोगों में सुगबुगाहट शुरू हो गई कि आखिर भूपेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में क्यों नहीं आए हैं, खुरई बीना से लेकर जो भी लोग इस कार्यक्रम में इंटरेस्टेड थे उनकी भूपेंद्र सिंह पर नजर थी लेकिन कुछ समय बाद ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद यह बात बता दी की भूपेंद्र सिंह कार्यक्रम में क्यों नहीं आए हैं
मुख्यमंत्री मोहन यादव जब लाडली बहनों को मंच से संबोधित करने पहुंचे तो स्वागत में उन्होंने नेताओं के नाम लिए इसी दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह मुझे फोन पर बात करके गए हैं उन्होंने कहा है कि बहुत जरूरी काम है इसलिए जा रहा हूं आप मेरी भी कार्यक्रम में हाजिरी मानना उनका भी यहां बहुत स्वागत और अभिनंदन है
By - Himanshu Purohit , Sagar Tv News - Stvni ndia