सागर- पीली कोठी की घाटी पर यात्री बस के साथ क्या हुआ, मौके पर भीड़ जमा हो गई
सागर के पीली कोठी घाटी के नीचे बस की टोचिंग के दौरान एक बड़ी घटना होने से बच गयी। जहां बस को टोचिंग कर रहा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया। ये देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेक्टर से कूद गया। जिससे घटना नहीं हो पाई। इस दौरान मौके पर लोगों को भीड़ जमा हो गयी थी।
हालांकि कुछ देर कि मशक्कत के बाद ट्रेक्टर को बस से अलग किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक अमरदीप ट्रेवल्स की बस को चनाटौरिया के पास से ट्रेक्टर टोचिंग करके बस स्टैंड तरफ ले जाया जा रहा था। लेकिन पीली कोठी की घाटी उतरते समय टोचन के लिए लगाई गई रॉड मुड़ गयी जिस वजह से ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वो बस के अगले हिस्से से जा टकराया हालांकि बस चालक ने भी तुरन्त बस पर काबू कर लिया था। और ट्रेक्टर चालक भी तुरंत वहां से अलग हो गया था
जिससे कोई घटना नहीं हो पाई। लेकिन बस का अगला हिस्सा ज़रूर क्षतिग्रस्त हो गया था। बता दें कि इसी रास्ते से हजारों लोग सफर करते हैं सैकड़ो वाहन चालक निकलते हैं और वाहनों का आवाजाही लगी रहती है, गनीमत रही की कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया नहीं तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था समय रहते ट्रैक्टर और बस दोनों ही ड्राइवर ने सूज बूझ दिखाई जिसके चलते यह हादसा होने से चल गया